फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Police ransacked the house of former stone , stress

पूर्व प्रधान के घर तोड़फोड़ पुलिस पर पथराव, तनाव

Wed, 27 Jul 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Wed, 27 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Police ransacked the house of former stone , stress
फोसऱ्र्स तैनात
दीदारगंज थाना क्षेत्र के गुआई गांव में मंगलवार की रात नौ बजे घर के पास टहल रहे युवकों को डांटकर घर जाने को कहा तो दूसरे पक्ष के लोग मारपीट करने लगे। दोनों पक्ष में हुई मारपीट में दोनों तरफ से दो लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी राजभर बस्तीवालों को हुई तो वे पूर्व प्रधान विजई यादव के घर हमला बोल दिया। भीड़ देख विजई दरवाजा बंदकर छत पर चले गए। जबकि मनबढ़ों ने उनके बरामदे का दरवाजा, दो पंखा और बाइक को क्षतिग्रस्त कर कुएं में डाल दिया।
विज्ञापन


एसओ दीदारगंज मौके पर पहुंचे तो मनबढ़ पुलिस पर भी हमलावर हो गए। पुलिस की संख्या कम होने पर एसओ पीछे हट गए। कुछ देर बाद एसडीएम फूलपुर कई थानों की फोर्स लेकर पहुंचे और मामले को शांत कराया। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विजई यादव गुआई गांव के पूर्व प्रधान हैं। मंगलवार की रात वह अपने बरामदे में बैठे हुए थे। रात करीब नौ बजे आठ से दस की संख्या में राजभर बस्ती के लड़के उनके घर के पास टहल रहे थे। उन लड़कों को डांटकर विजई ने घर जाने को कहा तो वे मारपीट करने लगे। इसमें एक तरफ से कपिल राजभर और दूसरे तरफ से बृजभूषण यादव घायल हो गए। इनका स्थानीय डाक्टर के यहां इलाज चल रहा है। राजभर बस्ती के तमाम महिला और पुरुषों विजई के घर हमला बोल दिया। भीड़ देख विजई मुख्य दरवाजा बंद कर छत पर चले गए। हमलावर उनके बरामदे में कोठरी का दरवाजा, दो पंखा और बाइक तोड़कर कुएं में डाल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा की जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक दीदारगंज राजकुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख भीड़ उन पर भी ईंट पत्थर चलाने लगी। करीब आधे घंटे बाद एसडीएम फूलपुर दीवाकर सिंह फूलपुर, सरायमीर थाने की फोर्स और पीएसी के जवानों को लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस की संख्या अधिक देख हमलावर भाग गए। 

एसडीएम फूलपुर दीवाकर सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान की तहरीर पर मानिकचंद, सुरेंद्र राजभर, रविंद्र, विवेक, गोविंद, धर्मेंद्र, जंगबहादुर, रामगनेश के विरुद्ध और मानिकचंद की तहरीर पर विजई यादव, बृजभान यादव और हरिकेश यादव के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed