{"_id":"59553d3f4f1c1baf418b477f","slug":"police-found-mobile-in-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला जेल में फिर मिले मोबाइल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला जेल में फिर मिले मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रूटीन निरीक्षण के तहत गुरुवार को जिला जज सैयद आफताब हुसैन रिजवी, जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने इटौरा स्थित जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान बैरकों से दो मोबाइल, सिगरेट, माचिस आदि सामान बरामद हुए।
इस पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों ने जेल प्रशासन को कड़ी चेतावनी दी। जिला कारागार में उस समय हलचल शुरू हो गई जब रूटीन चेकिंग के तहत जिला जज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भारी फोर्स के साथ कारागार जा धमके। लगभग तीन घंटे तक चली सघन चेकिंग में बैरक की तलाशी ली गई। इस दौरान बैरक से माचिस, सिगरेट और दो मोबाइल के साथ अन्य सामान बरामद हुए। अधिकारियों ने मेस का निरीक्षण करने के साथ ही महिला कैदियों से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। इसके बाद जेल की सुरक्षा का भी अधिकारियों ने जायजा लिया। तीन घंटे की तलाशी के बाद अधिकारी जेल से बाहर आए।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि रूटीन चेकिंग के तहत औचक निरीक्षण किया गया है। इस दौरान कुछ बैरकों से माचिस, सिगरेट और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। बरामद प्रतिबंधित वस्तुओं को जब्त कर लिया गया है। जेल प्रशासन को इस बारे में चेतावनी दी गई है कि अगर दोबारा इस तरह की आपत्तिजनक चीजें मिलीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में तीन कैदियों के जेल से फरार होने को ध्यान में रखते हुए जेल की सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की गई। बता दें कि पिछले वर्ष भी बड़ी संख्या में मोबाइल और प्रतिबंधित वस्तुएं जेल से बरामद हुईं थी।