फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   police arrested four thief in atm card robbery money in azamgarh

यूपी: एटीएम कार्ड बदलकर रुपये उड़ाने वाले चार गिरफ्तार, पूछताछ में बताया कैसे देते वारदात को अंजाम

Wed, 09 Oct 2019 01:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 09 Oct 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
police arrested four thief in atm card robbery money in azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ में साइबर क्राइम से परेशान फूलपुर पुलिस ने जौनपुर जिले के चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जो एटीएम से पैसे निकालते थे। चारों के पास से तमंचा, कारतूस, बाइक, 15 एटीएम कार्ड और नगदी बरामद हुई है।

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील कुमार गौतम और मो इरफान के रूप में हुई है, जो खेतसराय के रहने वाले हैं। तो वहीं आकाश प्रताप और अमित कुमार सरायख्वाजा के रहने वाले हैं। चारों आरोपी जौनपुर जिले के हैं। सभी को दो मोटरसाइकिल से शाहगंज की ओर से आते समय गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


अभियुक्त मो इरफान ने बताया कि 29 सितंबर को रानी मोहम्मदपुर के एसबीआई एटीएम मशीन में एटीएम कार्ड बदलकर कुल 80 हजार रुपये निकाल लिए थे। 28 अगस्त को कप्तानगंज क्षेत्र में एचडीएफसी के एटीएम से 76,800 रुपये निकाल लिए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ कई मिलकर देते थे वारदात को अंजाम
पकड़े गए एटीएम कार्ड ठगों ने बताया कि एक साथ कई स्थानों पर एटीएम मशीन के पास जाकर खड़े हो जाते थे। शिकार के पीछे खड़े होकर उससे बात करते हुए दाहिने हाथ से एटीएम मशीन का एक बटन दबा देते थे। इससे मशीन हैक हो जाती है। फिर उससे बैलेंस चेक करने के लिए कहते थे। बैलेंस चेक करते समय पिन कोड को देख लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed