{"_id":"fecc2e6de78236bbd02c00c416145fed","slug":"police-accused-of-murder-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोपी को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के आरोपी को पुलिस ने दबोचा
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 13 Feb 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौनापार थाना क्षेत्र के जमीन बेलकुंडा गांव में बुधवार की शाम फावड़े से मां पतिराजी और पड़ोसी के बालक राम अशीष की हत्या करने वाले हरेंद्र पटेल को पुलिस ने बुधवार की देर रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हत्यारे ने बताया कि ऊपर से आदेश हुआ और उसने अपनी मां की गर्दन काट डाली। उधर, मृत बालक के पिता चंद्रिका पटेल ने हरेंद्र के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
हरेंद्र सिंह पटेल बुधवार की शाम करीब साढ़े सात बजे हरेंद्र की मां पतिराजी देवी (55) दरवाजे के बाहर अलाव ताप रही थी। तभी हरेंद्र कहीं से घूमकर लौटा और बगैर कुछ बोले ओसारे में रखा फावड़ा उठाया और पतिराजी के सिर पर प्रहार कर दिया। जोरदार हमले से पतिराजी का सिर धड़ से अलग हो गया। चूंकि हत्यारा वारदात के समय लुंगी और बनियान पहने था। रात को ठंड लगी तो वह अपने घर पहुंचा। जिस पर परिवार वालों ने उसे कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस हिरासत में हरेंद्र ने घटना के संबंध में बताया कि ऊपर से आदेश हुआ और उसने अपनी मां के ऊपर हमला कर दिया। शोर मचाने पर रामआशीष को भी मारा। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर हरेंद्र के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। बताया कि बातचीत से लग रहा कि हरेंद्र का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है। हालांकि यह परीक्षण का विषय है।