{"_id":"699f91ed87bad9dc4b286ea53c732ac7","slug":"plating-caught-on-farmland-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेती की जमीन पर पकड़ी प्लाटिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेती की जमीन पर पकड़ी प्लाटिंग
ब्यूरो/ अमर उजाला आजमगढ़
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बिल्डर की मनमानी को लेकर आजमगढ़ विकास प्राधिकरण ने एक बार फिर सख्ती बरती है। कृषि क्षेत्र की भूमि को कामर्शियल प्रयोग करने को लेकर शुक्रवार को आजमगढ़ विकास प्राधिकरण की सचिव ऋतु सुहास ने एक बिल्डर के आफिस की जांच की। जांच में पता चला कि बिल्डर ने जमीनों की प्लाटिंग कृषि क्षेत्र में करके बेची है।
शुक्रवार को आजमगढ़ विकास प्राधिकरण की सचिव ऋतु सुहास ने एक बिल्डर के आफिस में छापेमारी की। पंजीकरण के कागजात मांगने पर उक्त बिल्डर ने लखनऊ में रजिस्ट्रेशन के कागजात दिखाए लेकिन आजमगढ़ में रजिस्ट्रेशन का कोई कागजात नहीं दिखा सका।
पूछने पर उसका कहना था कि फाइल पंजीकरण के लिए एक साल से एडीएम आफिस में पड़ी है। आफिस में रखी अन्य फाइलों की जांच की तो पाया कि बिल्डर ने विभिन्न क्षेत्रों में प्लाटिंग कराकर सैकड़ों लोगों को जमीन की रजिस्ट्री कराई है।
विज्ञापन
पूछने पर बिल्डर ने कहा कि उसने इस आशा से यह प्लाटिंग कराकर बिक्री की है कि नए मैप में यह जमीन आवासीय घोषित हो जाएगी। सचिव ऋतु सुहास ने कहा कि बिल्डर द्वारा अवैध तरीके से प्लाटिंग कर जमीनों की बिक्री की गई है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी।
बताया कि शुक्रवार को ही जुनेदगंज बाईपास स्थित एक और प्लाटिंग का निरीक्षण किया। पाया कि पूरी प्लाटिंग नाले को पाटकर की गई है। उन्होंने इसकी जांच के लिए तहसीलदार को भेजा और एसओ कंधरापुर को जमीन पर प्लाटिंग रोकने का निर्देश दिया।