फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Pete beaten to death in Azamgarh

आजमगढ़ में पीट पीटकर दो की हत्या

Mon, 29 May 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़ Updated Mon, 29 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकनेउवा गांव में रविवार की देर रात कोटेदारी के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष के दो लोगों की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। तीन लोग घायल हो गए, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


अस्पताल में डाक्टर के न होने पर लोगों ने हंगामा किया। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अस्पताल में पीएसी तैनात कर दी गई। हमलावर पक्ष गांव से फरार हो गया, पुलिस दबिश देकर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


बता दें कि चकनेउवा गांव में यादव और चौहान बिरादरी के बीच सरकारी कोटे की दूकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर रविवार की देर रात करीब 10.30 बजे एक बार फिर विवाद भड़का। इसके बाद दोनों पक्षों से कई लोग इकट्ठा हो गए और मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दो लोग सुदर्शन चौहान (40) और मुन्नी राम (36) की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी। सुदर्शन और मुन्नी राम दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। उनके साथ घायल राजू भी था। मारपीट में चौहान पक्ष से तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। गांववाले घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां डाक्टर न मिलने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने तोड़फोड़ भी की।


अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पीएसी तैनात कर दी गई। घायलों में राजू की हालत गंभीर है। सीओ सिटी संतोष सिंह ने बताया कि यादव बस्ती के लोग घर छोड़कर भाग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed