फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Palikadhyksh, including seven on EO Case

पालिकाध्यक्ष, ईओ समेत सात पर केस

Fri, 11 Nov 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Fri, 11 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
सिधारी थाना क्षेत्र के मड़या जयरामपुर मुहल्ला निवासी बिंदू गुप्ता पत्नी श्रवण कुमार गुप्ता ने नगर कोतवाली में नगरपालिका अध्यक्ष इंदिरादेवी जायसवाल, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा सहित सात लोगों पर केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में बिंदू ने आरोप लगाया कि उनके विपक्षियों के साथ मिलकर इन लोगों ने उनकी भूमिधरी की जमीन में पाइप लाइन बिछाने के साथ ही रास्ता बनवा दिया।
विज्ञापन


बिंदू ने आरोप लगाया कि नगरपलिका प्रशासन ने उसके विपक्षियों की साजिश में आकर उसकी भूमिधरी आराजी नंबर 76 रकबा 0460 एअर में बिना उसकी सहमति के बुधवार की सुबह पाइप लाइन डाली और रास्ता बनवाया। जब इस संबंध में उनसे बात की तो वे लोग मारपीट पर उतारू हो गए। उन्होंने धमकी भी दी। इस मामले में बिंदू ने कोतवाली पुलिस ने बुधवार की शाम नगरपालिका अध्यक्ष इंदिरा देवी जायसवाल, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा, विपक्षी पीयूष पाल, राजकुमार मौर्य, पादरी, ललित पाल और सतिराम पाल के खिलाफ तहरीर दी।  कोतवाली पुलिस बिंदू की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है। 
विज्ञापन


संबंधित भूखंड पर नगरपालिका की ओर से कोई निर्माण नहीं कराया गया है। जिस भूखंड की बात की जा रही है, उसके पीछे की जमीन पर निर्माण कराया गया है। शिकायतकर्ता की जमीन पर गांव के लोगों ने निर्माण कराया है। - इंदिरा देवी जायसवाल, अध्यक्ष नगरपालिका, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed