फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Non killing salesmen on borrowing

उधार शराब न देने पर सेल्समैन की हत्या

Thu, 24 Dec 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 24 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
Non killing salesmen on borrowing
सिधारी थाने के समेंदा बाजार में बुधवार की शाम उधार शराब न देने से नाराज आरोपियों ने सेल्समैन की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घटना के बाद दूकान में बैठकर शराब पी रहे लोग फरार हो गए। जानकारी होने पर एसपी सिटी विनोद कुमार मौके पर पहुंच गए और आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के आदमपुर मझौरा गांव निवासी लालचंद यादव (45) सिधारी थाना क्षेत्र के समेंदा बाजार में स्थित देशी शराब की दूकान पर सेल्समैन थे। दूकान शहर के बड़े शराब कारोबारी गुड्डू जायसवाल की है। बुधवार की शाम साढ़े छह बजे के करीब छह सात लोग दूकान में बैठ कर शराब पी रहे थे।
विज्ञापन


कुछ लोग काउंटर पर खड़े थे। तभी जहानागंज थाना क्षेत्र निवासी सुभाष पासी वहां पहुंचा और उधार शराब मांगने लगा। लालचंद ने उधार देने से इंकार कर दिया तो मनबढ़ उन्हें पीटने लगे। इसी दौरान एक ने लालचंद के पेट में चाकू घोंप दिया। खून से लथपथ लालचंद जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपियों सहित दूकान के आसपास मौजूद लोग भाग निकले। घटना के कुछ देर बाद एसपी सिटी विनोद कुमार, सीओ सदर डा. केके सरोज, सिधारी थाने के कार्यवाहक प्रभारी हरेंद्र यादव आदि पहुंच गए।


देर रात सुभाष पासी के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पुलिस अधीक्षक नगर  विनोद कुमार ने बताया कि सेल्समैन की हत्या शराब के लेनदेन में हुई है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed