फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Millions of half million of cash mad

ढ़ाई लाख नगदी सहित लाखों का गहना उड़ाया

Thu, 21 Jan 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 21 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Millions of half million of cash mad
थाना क्षेत्र के युधिष्ठिर पट्टी गांव में बुधवार की चोरों ने कोयला कारोबारी के घर धावा बोला। छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कट्टे के बल पर घर की महिलाओं को आतंकित कर ढ़ाई लाख नगदी सहित लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


अहरौला थाना क्षेत्र के युधिष्ठिर पट्टी गांव में कोयला कारोबारी हवलदार निषाद का मकान है। घर में हवलदार की पत्नी आशा अपने तीन साल के नाती के साथ अकेली थी। बुधवार की रात चोर छत के रास्ते उसके घर में घुसे। चोर तीसरे तले पर आशा की बहू कंचन के कमरे में घुसे। जहां उन्होंने गोदरेज की आलमारी को तोड़कर उसमें रखे गहने को उठा लिया।
विज्ञापन


 उसके बाद चोर नीचे आशा के कमरे में पहुंचे। जहां उन्होंने आशा को कट्टा दिखाकर आतंकित किया और उसकी लड़की चंद्रकला के गहने और बेटे अरविंद के विदेश जाने के लिए रखे ढ़ाई लाख रुपये ले लिया। इसके बाद चोरों ने आशा और उसके नाती को मारपीट कर बांध दिया और माल लेकर चंपत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह से बंधनमुक्त होने के बाद आशा ने पुलिस को फोन किया लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। आशा ने बताया कि उसके पति हवलदार निषाद अपने मंझले बेटे के साथ उड़ीसा में कोयले का कारोबार करते हैं। उनका छोटा बेटा लखनऊ में पढ़ता है। बड़ा बेटा विदेश जाने की तैयारी में है।


उसी के लिए ढ़ाई लाख रुपये घर में रखे हुए थे। वहीं थानाध्यक्ष अहरौला विजय प्रकाश यादव का कहना है कि यह मामला संदिग्ध है। अतरौलिया पुलिस को 307 के एक मामले में आशा के बेटे और दामाद की तलाश है। अतरौलिया और अहरौला पुलिस द्वारा 10 दिन पूर्व इसके घर पर दबिश डाल चुकी है। मामले को गुमराह करने के लिए आशा द्वारा यह कहानी गढ़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed