फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Million stolen from the home of retired inspector

रिटायर दरोगा के घर से दस लाख की चोरी

Fri, 23 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 23 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
कंधरापुर थाना क्षेत्र के जोलहापुर असाधरपट्टी गांव में बुधवार की रात रिटायर दरोगा के घर से चोर करीब दस लाख रुपये के आभूषण और कीमती सामान चुरा ले गए। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर दरोगा ने थाने में तहरीर दी। पुलिस अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

श्रीराम यादव रिटायर दरोगा हैं। वह कंधरापुर थाना क्षेत्र के जोलहापुर असाधरपट्टी गांव के निवासी हैं। श्रीराम इन दिनों अपने घर की मरम्मत करवा रहे हैं। इसलिए दीवार के चारों तरफ बांस बल्ली बांधी गई है। बुधवार की रात घर का माहौल सुनसान पाकर चोर बांस बल्ली के सहारे छत पर और सीढ़ी के रास्ते आंगन में उतरे। दो कमरों का ताला तोड़कर भीतर से श्रीराम की पत्नी सिताबी देवी और बेटी रेखा के करीब दस लाख रुपये के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। श्रीराम की बेटी रेखा बीते कई माह से अपने मायके में रह रही है। गुरुवार की सुबह श्रीराम का परिवार सोकर उठा तो कमरे का टूटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed