फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mandi committee clerk bribe taking bribe

मंडी समिति का लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार

Sun, 30 Apr 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 30 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mandi committee clerk bribe taking bribe
मंडी समिति का लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार
रिश्वत लेने के आरोप में गोरखपुर की एंटी करप्शन टीम ने मंडी समिति के प्रधान लिपिक को गेहूं आवंटित करने के लिए 65 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद टीम ने लिपिक को रानी की सराय पुलिस के हवाले कर दिया।      
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जौनपुर जनपद के गौराबादशाहपुर निवासी अनाज व्यापारी गुलाब साहू अनाज को बेचने के लिए मंडी आते हैं। गुलाब साहू ने भ्रष्टाचार निरोधक विभाग को सूचना दी कि मंडी समिति के लिपिक मंडी में उनके ट्रक को मंडी में इंट्री देने के नाम पर उनसे रिश्वत मांग रहे हैं। ऐसा लिपिक हर बार जब वह मंडी पहुंचते हैं, कहते हैं।
विज्ञापन


इस सूचना पर एंटी करप्शन टीम के सदस्य प्रभारी निरीक्षक बब्बन यादव के नेतृत्व में मंडी कार्यालय पहुंचे। जहां टीम ने शिकायत कर्ता के माध्यम से प्रधान लिपिक को केमिकल लगे 65 हजार के नोट दिलवाए। शिकायतकर्ता ने जैसे ही प्रधान लिपिक राजनारायण पांडेय को रुपये दिए वैसे ही मौके पर मौजूद एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम के सदस्य लिपिक को लेकर सिधारी थाने पहुंचे जहां पानी से उसका हाथ धुलवाया गया तो पानी रंगीन हो गया। इसके बाद जब एसओ ने बताया कि यह मामला सिधारी थाने का नहीं बल्कि रानी की सराय थाने का है तो एंटी करप्शन की टीम लिपिक को लेकर रानी की सराय थाना पहुंची और आवश्यक खानापूरी के बाद लिपिक को रानी की सराय पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed