{"_id":"57334c3c6df10761875ce13a51511f62","slug":"kanoongo-bribery-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार घूस लेते कानूनगो गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन हजार घूस लेते कानूनगो गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला आजमगढ़
Updated Fri, 18 Dec 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन की पैमाइश के लिए एक व्यक्ति से तीन हजार रुपये रिश्वत लेते कानूनगो को एंटी करप्शन गोरखपुर की टीम ने शुक्रवार को निजामाबाद तहसील से रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम की इस कार्रवाई से तहसील में हड़कंप मच गया था।
निजामाबाद थाने के फरिहां गांव निवासी नौशाद ने विवादित जमीन की पैमाइश के लिए एसडीएम निजामाबाद के यहां पत्र दिया था। एसडीएम ने नापी की जिम्मेदारी हलका नंबर तीन मुहम्मदपुर के कानूनगो सुभाष सिंह को सौंपी। सुभाष ने नापी के लिए नौशाद से पांच हजार रुपये मांगे।
कहा कि बगैर रुपये लिए वह पैमाइश नहीं करेगा। परेशान नौशाद ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण संगठन गोरखपुर से की। प्रभारी निरीक्षक सभाजीत त्रिपाठी के नेतृत्व में चार लोगों की टीम शुक्रवार शाम निजामाबाद पहुंची। अधिकारियों के दिए केमिकल लगे नोटों के साथ नौशाद शाम पांच बजे निजामाबाद तहसील पहुंचा और भवन के दूसरे तल पर स्थित कार्यालय में जाकर कानूनगो को तीन हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन
सुभाष के रुपये लेते ही विजिलेंस टीम ने उसे पकड़ लिया और हाथ धुलवाया। हाथ का रंग लाल हो जाने पर टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।
टीम ने निजामाबाद थाने में सुभाष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। एसओ निजामाबाद सुरेश चंद्र ने बताया कि कानूनगो सुभाष सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।