{"_id":"e5297a46fc4d57dc06ca1011af796bf3","slug":"if-not-stopped-just-stopped-the-way-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस न रुकी तो रोक दिया रास्ता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस न रुकी तो रोक दिया रास्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 12 Sep 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरदह थाने के ठेकमा रोडवेज बस स्टैंड पर सुबह छह बजे तक एक भी सरकारी बस न रुकने से नाराज छात्र-छात्राओं ने शनिवार की सुबह ठेकमा बाजार में आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक लगा जाम एसओ बरदह के आश्वासन पर समाप्त हुआ। इस दौरान छात्रों ने डीएम के नाम का एक ज्ञापन एसओ को सौंपा।
ठेकमा बाजार स्थित रोडवेज के पास से क्षेत्र के मिर्जापुर, जगदीशपुर, बिजौली, इरनी, भगौतीपुर, जमुआवा, गयासपुर आदि गांव के लोग बस पकड़ते हैं। जौनपुर, आजमगढ़ शहर में पढ़ने वाले लड़के और लड़कियां वहां जाने के लिए रोडवेज का मासिक पास भी बनवाए हुए हैं लेकिन सुबह चार बजे से छह बजे तक यहां एक भी बस नहीं रुकती। जिसकी वजह से छात्रों को कालेज के साथ-साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए भी लेट हो जाता है।
क्षेत्रीय लोगों ने कई बार प्रयास कर बस वालों को समझाया लेकिन चालक और परिचालकों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। शनिवार की सुबह भी रोडवेज की बस न रुकने से नाराज छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन सभी ने बाजार में चक्काजाम कर दिया। मुख्य मार्ग पर जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एसओ बरदह से छात्रों ने समस्याएं बताईं। जिलाधिकारी के नाम का ज्ञापन एसओ को सौंपा।
विज्ञापन
एसओ के समझाने पर सुबह पांच बजे से लगा जाम करीब दो घंटे बाद समाप्त हो गया। छात्रों ने चेतावनी दी है कि जल्द अमल नहीं हुआ तो अगली लड़ाई इससे तेज होगी। एसओ बरदह जगदीश उपाध्याय ने बताया कि वह छात्रों की समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। अगला निर्णय उन्हें करना है।