फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Having rung reprimand imposed jam on people organically

जाम लगाए लोगों पर डंडा फटकारने के बाद बवाल

Tue, 18 Aug 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 18 Aug 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Having rung reprimand imposed jam on people organically
करेंट से लाइनमैन की मौत के बाद फूलपुर रोडवेज बस अड्डे के पास मंगलवार की सुबह बलिया- लखनऊ मार्ग पर चक्काजाम कर रहे लोगों पर पीएसी के डंडा फटकारने से बवाल हो गया।  भीड़ आपा खो बैठी और बातचीत कर रहे एसडीएम और सीओ को लोग लात-घूसों से पीटने लगे।
विज्ञापन


पथराव कर पुलिस बल को दूर तक खदेड़ दिया। बाद में सिर में चोट लगने से कोतवाल के घायल होने पर पुलिस ने भी जवाबी पथराव किया। यह क्रम करीब आधे घंटे से अधिक देर तक चला। दोपहर करीब 1.25 बजे डीएम सुहास एलवाई भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराने और आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन देकर चक्काजाम समाप्त कराया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी।
विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के गंडी गांव निवासी केशव राम (40) स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर प्राइवेट लाइनमैन के तौर पर काम करता था। मंगलवार की सुबह वह फूलपुर देहात में स्थित रेलवे ट्रैक के पास हाई वोल्टज तार का जंपर जोड़ने गया था। खंभे पर चढ़ने से पहले उसने पावर हाउस से शट डाउन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम के दौरान लाइन चालू हो जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। केशव के मौत की जानकारी के बाद गांव के लोगों ने दोषी के विरुद्ध कार्रवाई और मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग करते हुए फूलपुर रोडवेज बस अड्डे के पास जाम लगा दिया। सवा नौ बजे के करीब कोतवाल तेजबहादुर सिंह वहां पहुंचे, लेकिन ग्रामीण डीएम को बुलाने की जिद पर अड़े थे।

करीब बारह बजे एसडीएम फूलपुर बाबूलाल, सीओ फूलपुर एसके सिंह सरायमीर, दीदारगंज, अहरौला और गंभीरपुर थाने की पुलिस तथा पीएसी को लेकर पहुंचे। थानों की फोर्स दूर खड़ी थी, जबकि पीएसी के जवानों को लेकर एसडीएम, सीओ और कोतवाल लोगों से बात करने लगे। वार्ता के दौरान ही पीएसी के कुछ जवान सड़क पर डंडा पटकने लगे। इससे लोग नाराज हो गए और सीओ और एसडीएम को लात, घूसों से पीटना शुरू कर दिया।

पथराव में कोतवाल का सिर फट गया। एकाएक हालात बेकाबू होते देख पुलिस कर्मी दूर भाग गए जबकि अधिकारियों ने पास के एक घर में घुस कर जान बचाई। इस बीच कुछ स्थानीय लोग आगे आए और घायल अधिकारियों को घर से निकाल कर अस्पताल भेजवाया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर में भर्ती कराया गया है। दोपहर करीब 1.25 बजे डीएम सुहास एलवाई, एडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी, एएसपी ग्रामीण मोहम्मद इमरान मौके पर पहुंचे।


डीएम ने केशव के घर वालों को नियम के तहत मिलने वाली सरकारी सुविधाओं का लाभ दिलाने और घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। बाद में डीएम ने मृत केशव की पत्नी को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed