फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Have agreed to meet with neighborhood atrocity

जघन्यता देख सहम गए मुहल्ले वाले

Sat, 27 Feb 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 27 Feb 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Have agreed to meet with neighborhood atrocity
बिलरियागंज कस्बे के अय्युब नगर मुहल्ले में शुक्रवार रात बेटी की प्रेेमी को सबक सिखाने के लिए मो. ईशा ने जघन्यता की हदें पार कर दी। घटना से न केवल मुहल्ले के लोग सहमे हैैं, बल्कि जिस किसी को भी घटनाक्रम की जानकारी हुई, सिहर गया। पुलिस भी हादसे को देख हिल गई।
विज्ञापन



पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए हर संभव प्रयास में जुटी है। एसपी दयानंद मिश्रा, एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना कर लोगों से घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने किशोरी के घर में ताला भी जड़ दिया है।
विज्ञापन



नसीरपुर गांव निवासी मो. मुदस्सिर और अय्युब नगर मुहल्ला निवासी मो. ईशा की बड़ी बेटी के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रपंच था। इसकी भनक दोनों के घर वालों को भी थी। घटनाक्रम पर गौर करें तो शुक्रवार रात मुदस्सिर दावत में जाने की बात कहकर घर से निकला और प्रेमिका के यहां पहुंच गया। इधर ईशा मुदस्सिर को बेटी के साथ देख लिया। उसके अंदर लंबे समय से धधक रही आग ज्वाला का रूप अख्तियार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिणाम स्वरूप ईशा मुदस्सिर को जबरदस्ती घर ले आया और मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद लाश की पहचान छिपाने के लिए ईशा ने जो किया, सब सिहर गए। एसपी दयानंद ने बताया कि बहुत घटनाओं को देखा है, लेकिन इस तरह की घटना उनके जीवन में पहली बार आई है।



पुलिस की पूछताछ में जब मामला उजागर हुआ तो लोग सन्न रह गए। एसओ बिलरियागंज रूपेश सिंह ने बताया कि मामले में कुछ और लोगों के शामिल होने का अनुमान है। पुलिस कई बातों पर गौर करते हुए मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed