{"_id":"6ac497bb0e26665f3533118028981e16","slug":"handcart-on-the-bike-hitting-organically-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ठेले में बाइक टकराने पर बवाल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेले में बाइक टकराने पर बवाल
अमर उजाला ब्यूराो, अाजमगढ़
Updated Thu, 23 Jul 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकेरीगंज मुहल्ले में बुधवार की रात फल के ठेले में बाइक टकराने के बाद बवाल हो गया। मौके पर जुटे दो पक्षों के बीच जमकर ईंट-पत्थर चले। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक तब तक वहीं जमे रहे जब तक कि माहौल शांत नहीं हो गया।
तनाव को देखते हुए कई थानों की फोर्स और पीएसी बुला ली गई। इस मामले में एक पक्ष की ओर से 70 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकेरीगंज मुहल्ला निवासी घूरहू सोनकर फल का ठेला लगाता है। बुधवार की रात वह ठेला लेकर घर जा रहा था। इसी दौरान रहमतनगर मुहल्ला निवासी एक युवक की बाइक ठेले से टकरा गई। इसे लेकर बाइक सवार और घूरहू के बीच मारपीट होने लगी।
उस समय तो स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों को हटा दिया, लेकिन कुछ देर बाद ही एक दर्जन से अधिक लोगों को साथ लेकर उक्त युवक ने घूरहू के घर हमला बोल दिया। ऐसे में मुहल्ले के लोग भी घूरहू के समर्थन में निकल आए। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें दोनों पक्ष के कई लोगों को चोटें आई। एक पक्ष की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी गई। इस घटना से मुहल्ले में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई, लेकिन भीड़ ज्यादा होने से और फोर्स बुलाई गई। रात करीब साढ़े दस बजे डीएम सुहास एलवाई, एसपी आकाश कुलहरि, एएसपी नगर विनोद कुमार, एसडीएम सदर एके सिंह, सीओ नगर केके सरोज, कई थानों की फोर्स और पीएसी के जवान मौके पर पहुंच गए। फोर्स देखकर लोग हट-बढ़ गए। शहर कोतवाल राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।
रहमतनगर मुहल्ला निवासी अलकमा पुत्र मोहम्मद हमजा ने मुकेरीगंज मुहल्ला निवासी घूरहू सोनकर, मनोज, मुनीब, मनोज सहित 70 लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास, मारपीट, तोड़फोड़, धमकी देने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।