फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Had to kill to save your life

अपनी जान बचाने के लिए करनी पड़ी हत्या

Mon, 09 Feb 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Mon, 09 Feb 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
Had to kill to save your life
महराजगंज थाना क्षेत्र के भीलमपुर गांव निवासी विजय प्रताप सिंह की हत्या की गुत्थी घटना के आठ दिन बाद रविवार को सुलझाते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


साथ ही हत्या में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस भी मौके से बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह विजय प्रताप की हत्या नहीं करता तो वह उसे ही गोली मार देता।
विज्ञापन


क्योंकि विजय आरोपी की हत्या करने की योजना तैयार कर उसे घर से अपने साथ लेकर निकला था।
पुलिस लाइन परिसर में रविवार को घटना का खुलासा करते हुए एएसपी ग्रामीण सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि भीलमपुर गांव निवासी विजय प्रताप और चंद्रविजय सिंह गहरे दोस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ज्यादातर दोनों साथ-साथ रहते थे।  विजय अपनी आदतों के चलते चंद्र विजय के परिवार की महिलाओं पर गलत नजर रखने लगा था।

इसे लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ और चंद्रविजय ने घर के कुछ अन्य लड़कों के साथ मिलकर विजय प्रताप को पीटा भी था। एएसपी ने बताया कि  विजय इसका बदला लेने के लिए एक फरवरी को चंद्रविजय के घर पहुंचा और भूसा दिलाने के बहाने उसे बाइक पर बैठाकर घर से चल दिया।

दोनों ने रास्ते में शराब पी। विजय मित्र चंद्रविजय सिंह को लेकर महराजगंज थाने के गोनापुर गांव की सिवान में पहुंचा और उसे गोली मारने के लिए तमंचा सटा दिया।


विरोध करते हुए चंद्र विजय ने तमंचा विजय प्रताप से छीन लिया। इस छीनाझपटी में गोली विजय को जा लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद चंद्रविजय तमंचा मौके पर फेंक कर फरार हो गया। वह अपने घर पर ही रह रहा था।
एएसपी ने बताया कि घटना के बाद खुलासे के लिए थानाध्यक्ष महराजगंज चंद्रभास्कर द्विवेदी को लगाया गया था।

 जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को चंद्रविजय पर शक हुआ। हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरा घटनाक्रम बता दिया।मालूम हो कि दो फरवरी की सुबह गोंनापुर गांव के सिवान में विजय प्रताप सिंह की हत्या कर लाश फेंकी मिली थी। जेब से मिले सिमकार्ड के जरिए उसकी पहचान हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed