फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Goods sent Mehnajpur missing

मेहनाजपुर भेजा गया सामान गायब

Thu, 10 Mar 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Thu, 10 Mar 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Goods sent Mehnajpur missing
साइबर क्राइम
स्थानीय डॉट सेंटर में सामानों के  गोलमाल का मामला प्रकाश में आया है। अस्पताल कर्मियों द्वारा स्वास्थ्य केंद्र के सामानों को कहीं और भेजकर मेहनाजपुर भेजने की बात कहीं जा रही है। जबकि मेहनाजपुर में एलटी द्वारा किसी भी सामान के आने से इंकार किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय से डेढ़ माह पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर के डाट विभाग के लिए नई दो अदद आलमारी, फर्नीचर और अन्य सामान को भेजा गया था। विभाग में तैनात कर्मचारियों द्वारा लगभग 20 दिन पूर्व सामान को पिकअप में लादकर कहीं और भेज दिया गया।
विज्ञापन


इसकी जानकारी जब अन्य कर्मचारियों को हुई तो धीरे-धीरे यह बात मीडियाकर्मियों तक पहुंच गई। मीडियाकर्मियों ने जब प्रभारी चिकित्साधिकारी रमेश सोनकर से इस संबंध में पूछा तो उन्होंने कहा कि इस विभाग की जानकारी और रखरखाव जिला मुख्यालय से संचालित होता है। जबकि उपरोक्त सामान जब स्वास्थ्य केंद्र पर आया तो सभी ने देखा लेकिन उसे भेजा कहां गया इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डॉट विभाग में तैनात सुपरवाइजर धर्मेंद्र राम ने बताया कि मंैने सामान मेहनाजपुर भेज दिया है। जब मेहनाजपुर में तैनात एलटी मुन्ना प्रसाद वर्मा से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि 15 मई 2015 के बाद यहां कोई सामान नहीं आया है।

अभी मैंने कार्यभार ग्रहण किया है। अगर ऐसा हुआ है तो इसकी जांचकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - डा. अरविंद सिंह, जिला छय रोग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed