फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Former gram pradhan shot dead during the program

आजमगढ़: कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, भाई की पत्नी है ग्राम प्रधान

Sat, 28 Nov 2020 11:12 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 28 Nov 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Former gram pradhan shot dead during the program
राजेश यादव (फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव के पूर्व प्रधान की शनिवार की देर रात सवा नौ बजे अज्ञात बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के समय पूर्व प्रधान गांव में ही किसी व्यक्ति के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान पैदल ही आए बदमाश ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सूचना पर रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


अल्लीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के यहां शनिवार को कोई कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए गांव के पूर्व प्रधान 45 वर्षीय राजेश यादव भी गए हुए थे। इसी दौरान पैदल ही पहुंचे एक युवक ने उन पर पिस्टल से ताबड़तोड फायरिंग कर दी। गोली चलते ही कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। पूर्व प्रधान को दो गोली लगी और वे मौके पर ही ढेर हो गए।
विज्ञापन


ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से मौके पर भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसका फायदा उठाते हुए हमलावर भी मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही रानी की सराय थाना पुलिस के साथ ही कई अन्य थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। वर्तमान में गांव की प्रधान मृतक राजेश के छोटे भाई राकेश यादव की पत्नी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश ने घटना के पीछे अपने पट्टीदार एवं गांव के कोटेदार का ही हाथ बता रहे है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी एसपी पंकज पांडेय भी मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली थी। प्रभारी एसपी ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। घटना लगभग सवा नौ बजे की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed