{"_id":"594d56aa4f1c1b6b578b480e","slug":"fired-on-youth-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल गए युवक को मारी गोली, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ससुराल गए युवक को मारी गोली, गंभीर
azamgarh
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
firing in marriage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के ओखली गांव स्थित ससुराल गए युवक को गुरुवार की रात आठ बजे गोली मार दी गई। पैर में गोली लगने से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के संबंध में युवक के पिता ने उसके साले और साढ़ू के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पवई थाना क्षेत्र के खैरुद्दीनपुर गांव निवासी राजीत यादव (20) पुत्र रामपलट की ससुराल पवई थाना क्षेत्र के ओखली गांव में है। गुरुवार को राजीत यादव घर से भैंस खरीदने के लिए निकला हुआ था। भैंस न मिलने पर वह घर लौट रहा था। रास्ते में ससुराल पड़ने पर राजीत यादव ससुराल चला गया। वहां से घर लौटते समय रात करीब आठ बजे किसी ने राजीत को गोली मार दी। दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
आनन-फानन में राजीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। राजीत का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा। डाक्टर ने हालत गंभीर बताई है। घटना के संबंध में राजीत यादव के पिता रामपलट यादव ने शुक्रवार को पवई थाने में तहरीर देकर उसके साले जसवंत यादव और साढ़ू सुभाष यादव के विरुद्ध हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ फूलपुर एसके सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।