फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire chief candidate sigh at

प्रधान पद के प्रत्याशी पर झोंका फायर

Thu, 26 Nov 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 26 Nov 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
Fire chief candidate sigh at
जहानागंज थाना क्षेत्र के बसगीत गांव में गुरुवार सुबह प्रधान पद के प्रत्याशी सुनील सरोज पर नकाबपोश बदमाशों ने फायर झोंक दिया। गोली उसके बगल से गुजर गई। प्रत्याशी एक माह पहले ही जेल से रिहा हुआ है।
विज्ञापन



श्यामबाबू गिरोह से संबंध रखने वाले प्रत्याशी पर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में पुलिस ने तीन पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


बसगीत गांव में प्रधान पद का प्रत्याशी सुनील सरोज गुुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे बाइक से प्रचार के लिए निकला जबकि उसके समर्थक पीछे थे। जैसे ही रणधीर यादव के मकान के समीप पहुंचा कि सामने से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश मुंह बांधे आए और उस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन



सुनील बाइक से कूद पड़ा और गोली पास से गुजर गई। बदमाशों ने दो गोली और दागी लेकिन उसे लगी नहीं। एसओ राजेश प्रसाद यादव ने बताया कि  सुनील पर तीन लूट, एक आर्म्स एक्ट सहित कुल पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed