फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ctkin clubs to seek votes in dispute

वोट मांगने के विवाद में चटकीं लाठियां

Sat, 14 Nov 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 14 Nov 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ctkin clubs to seek votes in dispute
शहर कोतवाली क्षेत्र के मनचोभा गांव में गुरुवार की दोपहर वोट मांगने के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इसमें पूर्व प्रधान सहित 14 लोग घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मनचोभा गांव निवासी चंद्रपति यादव (80) पूर्व प्रधान हैं। वह इस वर्ष भी चुनाव लड़ने के लिए ताल ठोके हुए हैं। गुरुवार को चंद्रपति पड़ोसी सतिराम यादव (52) के घर वोट मांगने पहुंचे। इस पर दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। हालांकि उस वक्त तो मामला शांत हो गया लेकिन थोड़ी देर बाद पुन: दोनों पक्ष के लोग भिड़ गए।
विज्ञापन


 इसमें एक तरफ से सतिराम के अलावा उसका बेटा संदीप, रविकांत, शशिकांत, गुड्डू और रजनीकांत जबकि दूसरे तरफ के चंद्रपति के अलावा सूर्यदेव, सुनील, योगेंद्र, संदीप, रेखा, अंजू और उमाकांत घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराए। दोनों पक्ष के लोग थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक तरफ से सात लोगों को आरोपित किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष ने नौ लोगों पर आरोप लगाया है। शहर कोतवाल मो. ईसा खां ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमगढ़ (ब्यूरो)। वोटर लिस्ट में फर्जी नाम बढ़ाए जाने का विरोध करने से नाराज जिला पंचायत सदस्य समर्थकों के साथ शुक्रवार की दोपहर जहानागंज ब्लाक पहुंचे और गेट के पास खड़े अध्यापक, उसके बड़े भाई सहित तीन को पीटकर घायल कर दिया।
जिला पंचायत सदस्य और समर्थकों ने किया हमला : जहानागंज थाने के मुस्तफाबाद गांव निवासी भूपेंद्र नाथ मिश्रा प्राइमरी में अध्यापक हैं। उनके पिता हरिलाल मिश्रा जहानागंज थाने के बबुरा गांव निवासी राणा प्रताप यादव से जिला पंचायत चुनाव हार चुके हैं। वह प्रधानी चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। राणा प्रताप का भाई रामप्रताप यादव जहानागंज ब्लाक पर सफाईकर्मी है।

बताया जाता है कि गुरुवार को रामप्रताप मुस्तफाबाद गांव के मतदाता सूची में 50 नाम फर्जी तौर पर बढ़ाने के लिए पर्चा दे रहा था, जिसका भूपेंद्र के भाई संतोष ने विरोध किया। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई, फिर मामला शांत हो गया। शुक्रवार की दोपहर भूपेंद्र अपने बड़े भाई संतोष और गांव के कालिका राम के साथ ब्लाक के गेट पर खड़े थे। तभी राणा प्रताप यादव अपने समर्थकों को लेकर दो बोलेरो से पहुंचे और उन लोगों पर हमला बोल दिए। सिर में चोट लगने से कालिका गंभीर रुप से घायल हो गया।

जिस वक्त यह घटना हुई तो सफाईकर्मी रामप्रताप भी भीतर से वहां पहुंच गया। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। एसओ जहानागंज राजेश प्रसाद यादव ने बताया कि एक पक्ष से रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर मिली लेकिन रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मेड़ बांधने के विवाद में मारपीट, आठ घायल : रौनापार थाना क्षेत्र के सिवान गांव में शुक्रवार की शाम खेत की मेड़ बांधने के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इसमें दोनों तरफ से आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी हरैया में भर्ती कराया गया। तीन की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
 
सिवान गांव निवासी मग्गन यादव (48) और पड़ोसी परमहंस (28) का खेत सटा हुआ है। शुक्रवार की शाम मेड़ बांधने के विवाद में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई। इसमें एक तरफ से मग्गन के अलावा उसकी पत्नी लक्ष्मीना (40), जयहिंद (28), रुपचंद (65), मंशा देवी (35) पत्नी लालजी तथा दूसरे पक्ष से परमहंस के अलावा उदयभान (15) और सुनील (28) शामिल हैं।


 गांव के लोग मामले में बीच बचाव कर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया में भर्ती कराए। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने मग्गन यादव, जयहिंद और रुपचंद को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed