फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   By manipulating student harassment caused by hanging

छेड़खानी से तंग आकर छात्रा ने लगाई फांसी

Sat, 24 Oct 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 24 Oct 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
By manipulating student harassment caused by hanging
थाना क्षेत्र में छेड़खानी से तंग कक्षा दस की एक छात्रा ने शुक्रवार की देर शाम फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी लाश कमरे में पंखे से रस्सी के सहारे लटकते मिली। शव के पास मिले सुसाइड नोट में इस बात का खुलासा हुआ। पुलिस इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कप्तानगंज थाने के एक गांव की कक्षा दस की छात्रा को पड़ोस का रहने वाला मनबढ़ युवक पिछले करीब छह महीने से परेशान कर रहा था। स्कूल जाते या गांव में निकलते समय वह उस पर गंदी फब्तियां कसता। कई बार उसने उसका हाथ भी पकड़ लिया था। शुक्रवार की शाम भी युवक ने छेड़खानी की तो छात्रा ने इसकी शिकायत अपनी मां से की। मां ने कहा कि वह युवक के घरवालों से बात करेगी।
विज्ञापन


इतना कह कर वह छात्रा के पिता के साथ किसी काम से बाहर चली गई। इस बीच घर में मौजूद उसकी दो छोटी बहनें बाहर खेलने चली गईं। छात्रा को अकेली जान मनबढ़ युवक घर में घुस आया और फिर छेड़खानी की। छात्रा ने किसी तरह उसके चंगुल से भाग कर अपनी जान बचाई। इस घटना के बाद उसने डेढ़ पन्ने का सुसाइड नोट लिखा और कमरे में छत के पंखे में रस्सी का फंदा लगा कर फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 देर शाम आठ बजे के करीब मां और दोनों बहनें लौटी तो उन्होंने उसकी लटकती हुई लाश देखी। इसके बाद गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ कप्तानगंज अनिल प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी सिर्फ सूचना दर्ज है। सुसाइड नोट के जरिए पुलिस सच जानने का प्रयास कर रही है। गांव के एक युवक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed