फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Browning on Son, 25 thousand spoils

बेटे पर तमंचा सटा 25 हजार की लूट

Tue, 24 Mar 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 24 Mar 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Browning on Son, 25 thousand spoils
पवई थाना क्षेत्र के खुखड़ी मोड़ के पास बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रही एक महिला के बेटे पर बदमाशों ने तमंचा सटाकर उससे 25 हजार रुपया लूट लिया। लुटेरे तीन की संख्या में बाइक पर सवार थे। वारदात के बाद पीड़ित थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


पवई थाना क्षेत्र के खुखड़ीपुर गांव निवासी मकसूद का खाता पंजाब नेशनल बैंक की मैगना शाखा में मौजूद है। मंगलवार को मकसूद अपनी पत्नी खुर्शीदा, 25 वर्षीय पुत्र मोजिद के साथ बैंक से बैंक रुपया निकालने के लिए गया था। बताया जाता है कि मकसूद रुपया निकालकर उसे पत्नी को दे दिया। दोपहर हो गई थी। सवारी न मिलने के चलते मकसूद परिवार समेत पैदल ही घर के लिए चल दिया।
विज्ञापन


जैसे ही वे गांव के मोड़ पर पहुंचे, पीछे से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। साथ ही मकसूद के 25 वर्षीय पुत्र मोजिद के सिर पर तमंचा सटाकर रुपये मांगने लगे। बेटे की जान आफत में फंसी देख खुर्शीदा बेगम ने रुपये का थैला बदमाशों को दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट भी दर्ज नहीं हुई थी। थानाध्यक्ष पवई सुहेल अख्तर सिद्दीकी ने बताया कि पीड़ित परिवार घर बनवाने के लिए बैंक से रुपया निकाले थे। पीड़ित मोजिद ने तहरीर दी है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed