फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Break the lock and steal millions of shops

दूकानों का ताला तोड़ कर लाखों की चोरी

Fri, 01 May 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 01 May 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Break the lock and steal millions of shops
शहर और ग्रामीण इलाके में चोरों ने कंप्यूटर और खाद्यान्न की दूकानों को अपना निशाना बनाया। इस दौरान उन्होंने लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन मुहल्ले में स्थित एक कंप्यूटर, इनवर्टर, बैट्री की दुकान का ताला तोड़कर बुधवार की रात चोर दूकान में दाखिल हुए।

उन्होंने अंदर रखे कंप्यूटर आदि करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सामान चुराए और फरार हो गए। पीड़ित अवनीश सिंह राहुल नगर मुहल्ले का निवासी है। उनकी सिविल लाइन मुहल्ले में किराए पर कंप्यूटर, इनवर्टर, बैट्री आदि की दुकान है।  बुधवार की रात चोर सुनसान माहौल पाकर अवनीश की दुकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे और अंदर रखे गए करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के सामान चुरा ले गए।  कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया मामले में तहरीर मिल चुकी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


उधर, तरवां थाना क्षेत्र के मौलानीपुर गांव में स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का ताला तोड़कर चोर 28 अप्रैल की रात 21 बोरा गेहूं, 42 बोरा चावल और 161 किलो चीनी चुरा ले गए। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। थाने के कार्यवाहक प्रभारी मदन पटेल के अनुसार ने पुलिस ने चोरी की घटना तो दर्ज कर ली है। लेकिन यह जांच का विषय है कि जगमोहन यादव  के पास इतने बड़े पैमाने पर खाद्यान्न बचे कैसे रह गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed