फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Bolero young man killed by collision

बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत

Sat, 12 Sep 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 12 Sep 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bolero young man killed by collision
बरदह थाने के राजेपुर गांव के पास शुक्रवार की रात ट्रक से गिट्टी उतार रहे खलासी की बोलेरो की टक्कर से मौत हो गई। जबकि बोलेरो सवार चार लोग घायल हो गए। सभी लोग इलाज कराने के बाद घर लौट गए। बोलेरो मिर्जापुर से गोरखपुर जिले की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन


जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रसैना गांव निवासी लंबू सोनकर (25) पुत्र करिया एक ट्रक पर खलासी था। वह शुक्रवार की रात करीब 12 बजे बरदह थाने के राजेपुर गांव के पास अपने ट्रक पर लदी गिट्टी उतार रहा था। तभी जौनपुर की तरफ से आजमगढ़ की ओर जा रही अनियंत्रित बोलेरो खड़े ट्रक में टक्कर मार दी। चपेट में आने से खलासी लंबू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो ट्रक के अंदर घुस गई। जबकि बोलेरो में सवार शहर कोतवाली मिर्जापुर के बरौधा गांव निवासी श्यामनरायन (36), इसी थाने के दबे गांव निवासी पवन कुमार (36), बरकछा गांव निवासी राजेश (28) और उसके गांव के सत्यप्रकाश (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की कराह सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। उन लोगों ने सभी का स्थानीय डाक्टर के यहां इलाज कराया। इसके बाद लोग घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस-ट्रक की टक्कर में दस घायल ः सिधारी थाना क्षेत्र के हरवंशपुर मुहल्ले में शनिवार की सुबह रोडवेज की अनियंत्रित बस और ट्रक में टक्कर हो जाने से ट्रक चालक सहित दस यात्री घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के समय बस आजमगढ़ से वाराणसी जा रही थी।

घायल यात्रियों में बलिया जिले के रामपुर गांव निवासी हरिलाल की बेटी सुनीता (24) और बेटा कमलेश (32), इसी गांव के रमावती (34) पत्नी लल्लन, सिद्धार्थनगर जिले के नौगढ़ थाने के सिलवा गांव निवासी संदीप कुमार (20) पुत्र चंद्रजीत, शहर कोतवाली के कोलघाट मुहल्ला निवासी आलोक कमार (24) पुत्र बीपी राम, तरवां थाने के मकरीपुर गांव सनातन (32), मेहनगर कस्बा निवासी इसराइल (24), गंभीरपुर थाने के शेरवां गांव निवासी साहबलाल (24), वाराणसी के रहने वाले सुक्खू (38) और सोनभद्र जिलेे के सुकती गांव निवासी ट्रक चालक मनोज कुमार (24) पुत्र रमेश शामिल है।


शुक्रवार की सुबह मनोज अपने ट्रक पर गिट्टी लादकर गोरखपुर की ओर जा रहा था। जबकि आजमगढ़ से रोडवेज की अनुबंधित बस वाराणसी जा रही थी। यात्रियों के मुताबिक, जिस वक्त हादसा हुआ बस काफी तेज थी और हरवंशपुर मुहल्ले में ट्रक से भिड़कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed