फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Agent robbed injured 28 thousand

एजेंट को घायल कर लूटे 28 हजार

Thu, 21 May 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 21 May 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Agent robbed injured 28 thousand
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के दशरथगंज बाजार के पास बुधवार की दोपहर गैस एजेंसी के एजेंट को घायल कर बदमाश 28 हजार रुपये लूटकर भाग गए। दो बदमाश एक बाइक पर सवार थे। दोनों गमछे से मुंह बांधे हुए थे। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी नगर एसओ गंभीरपुर के साथ मौका मुआयना किया। पुलिस बदमाशों की धर पकड़ के लिए क्षेत्र के कई चिन्हित स्थानों पर दबिश दी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन


शहर के रोडवेज के पास एक गैस एजेंसी है। जहानागंज थाना क्षेत्र के खालसा गांव निवासी अशफाक पुत्र तेजारु वहां पर एजेेंट का काम करता है। बुधवार को वह एजेंसी के पिकअप पर सिलेंडर लादकर गंभीरपुर थाने के मंगरावा गांव में सप्लाई देने गया था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह सिलेंडर देकर एजेंसी पर लौट रहा था। रास्ते में दशरथगंज बाजार के पास उसके पिकअप को बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोकवा दिया।
विज्ञापन


बदमाश अशफाक के पास मौजूद 28 हजार रुपये छीनने लगे। उसने विरोध किया तो वे तमंचा दिखाते हुए उसे मारेपीटे और जेब में रखे रुपये लूटकर भाग गए। घटना के बाद अशफाक किसी तरह से गंभीरपुर थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने पर एएसपी नगर विनोद कुमार भी थाने पहुंच गए। एएसपी और एसओ मौके का निरीक्षण करने के बाद बदमाशों की तलाश में जुट गए। एसओ गंभीरपुर सुरेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। घटना की रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिस्पेंसरी संचालक से पांच हजार की लूट ः रौनापार थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के पास मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे आटोरिक्शा में सवार डिस्पेंसरी संचालक को बदमाशों ने पीटकर घायल कर दिया।  फिर उसकी जेब में रखे पांच हजार रुपए छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। बिलरियागंज थाना के बरामदपुर गांव निवासी दिनेश यादव की सलेमपुर बाजार में डिस्पेंसरी हैं।


वह डिस्पेंसरी बंदकर आटो से घर लौट रहे थे। आटो में पहले से चार मनबढ़ भी बैठे थे। मनबढ़ दिनेश की जेब की तलाशी लेने लगे तो उसने विरोध किया। तमंचा दिखाकर बदमाशों ने रुपये छीन लिए और भाग निकले। थानाध्यक्ष डीके श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की सूचना है लेकिन तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed