{"_id":"3dc04d5a26cb4ea3349ec4cab5f0a22e","slug":"accused-of-murder-arrested-hindi-news-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य हत्यारोपी गिरफ्तार बरामद किया गया तमंचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुख्य हत्यारोपी गिरफ्तार बरामद किया गया तमंचा
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 11 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के शहीदनगर मोड़ पर दो दिन पूर्व गोली मारकर की गई प्रापर्टी डीलर की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को शुक्रवार की सुबह पुलिस ने कारुपार तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया। पुलिस आरोपी के साथी की तलाश में जुटी हुई है।
शहीदनगर मुहल्ला निवासी मो. नसीम प्रापर्टी डीलर का काम करता था। वह नौ सितंबर की रात करीब नौ बजे बाइक से घर लौट रहा था। शहीदनगर मोड़ पर पीछे से आए एक बाइक पर सवार दो युवकों ने नसीम को रोक लिया। कहासुनी के बाद बदमाशों ने नसीम को गोली मार दी।
नसीम के छोटे भाई नदीम ने मुहल्ले के सलमान पुत्र जावेद और राजू उर्फ फारुक को आरोपित किया। शुक्रवार की सुबह एसओ मुबारकपुर बृजेश यादव को मुखबिर के जरिए सूचना मिली तो वह कारुपार तिराहे पर घेराबंदी कर मुख्य आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया। वह कहीं भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि सलमान की निशानदेही पर पुलिस हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर ली, जिसे वह घटनास्थल से कुछ दूर पर मौजूद महुआ के पेड़ के पास झाड़ी में छिपाकर रख दिया था। एसओ ने बताया कि सलमान का चालान कर दिया गया। पुलिस उसके दूसरे साथी राजू की तलाश में जुटी है।