{"_id":"5fcfc2c18ebc3ecfba097d01","slug":"a-young-man-shot-to-get-diesel-shot-dead-serious-love-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: डीजल लेने निकले युवक को मारी गोली, गंभीर, प्रेम प्रसंग का मामला, गांव से 2 किमी दूर हुई घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आजमगढ़: डीजल लेने निकले युवक को मारी गोली, गंभीर, प्रेम प्रसंग का मामला, गांव से 2 किमी दूर हुई घटना
Tue, 08 Dec 2020 11:45 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के रेवला नंदाव गांव के समीप मंगलवार सुबह बाइक से डीजल लेने जा रहे जा रहे युवक को बदमाशों ने गोली मार दी। पुलिस ने घायल युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना का कारण प्रेम संबंध बताया जा रहा है। परिजनों की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
सरायमीर थाना क्षेत्र के रेवला गांव निवासी मनीष यादव (25) पुत्र अनिरुद्ध यादव मिनी राइस मिल और ट्रैक्टर चलवाता है। मंगलवार सुबह आठ बजे मनीष डीजल लेने पेट्रोल पंप पर जा रहा था। गांव से दो किमी दूर नंदाव-गंभीरपुर मार्ग स्थित रेवला नंदाव गांव के समीप बाइक सवार दो हमलावरों ने उसे गोली मार दी और फरार हो गए। पेट में गोली लगने मनीष वहीं गिर पड़ा।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। मनीष को सिधारी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने रामप्रकाश और राम सिंगार पुत्र पुरुषोत्तम और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सरायमीर इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।