फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   घर में घुस कर पीटा, तोड़फोड़ कर की लूटपाट

घर में घुस कर पीटा, तोड़फोड़ कर की लूटपाट

Mon, 26 Nov 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
घर में घुस कर पीटा, तोड़फोड़ कर की लूटपाट
आजमगढ़। नगर पंचायत मेंहनगर के वार्ड नंबर चार लोहिया नगर की एक महिला ने आरोप लगाया है कि पड़ोसियों ने उसके साथ मारपीट की और घर में तोड़फोड़ के बाद लूटपाट की। स्थानीय पुलिस से शिकायत के बाद भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सोमवार को पीड़ित महिला ने एसपी कार्यालय में अपना शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन

लोहिया नगर वार्ड निवासिनी चंद्रभावती पत्नी भोला का आरोप है कि 19 नवंबर को उसके पुत्र की दुकान के सामने किसी ने पटाखा छोड़ दिया। गांव के ही एक व्यक्ति ने दुकान पर पहुंच कर गालियां देनी शुरू कर दिया। इसके पश्चात देर रात विपक्षी उसके घर पर चढ़ आए और परिजनों पर हमला बोल दिया। किसी तरह वे जान बचा कर मौके से भागे। इसके पश्चात विपक्षियों ने घर में तोड़फोड़ करने के बाद बक्सा तोड़कर जेवरात व अन्य कीमती सामान उठा ले गए। पीड़िता ने मेंहनगर थाने पर तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई तो दूर अब तक रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की। जिसके चलते विपक्षियों के हौसले बुलंद हैं और वे धमकी दे रहे हैं। एसपी को सौंपे पत्रक में पीड़ित ने मेंहनगर थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed