{"_id":"5bd0b2e8bdec226949006e9e","slug":"91540403944-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैफियात से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैफियात से कटकर युवक की मौत
Updated Thu, 25 Oct 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैफियात से कटकर युवक की मौत
मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुडिय़ार क्रासिंग पर बुधवार की शाम पांच बजे कान में ईयरफोन लगाकर टहल रहे युवक की कैफियात एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने उसकी लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृत अमन सोनकर (21) पुत्र कंचन फूलपुर देहात का निवासी था। वह फूलपुर कस्बे में फल का ठेला लगाता था। बुधवार की शाम दुकान बंद होने पर अमन घर से टहलने के लिए निकला। वह मुडिय़ार क्रासिंग पर रेलवे ट्रैक पर शाम पांच बजे टहल रहा था। इस दौरान वह कान में ईयरफोन लगाकर मोबाइल से गाना सुन रहा था। इसीबीच आजमगढ़ से दिल्ली जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस पहुंच गई। चालक अमन को ट्रैक से हटने के लिए कई बार हार्न बजाया पर अमन ने नहीं सुना। जिसका परिणाम रहा कि ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। अमन दो भाईयों में बड़ा था।