{"_id":"5bc23706bdec22694623c721","slug":"91539454726-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये मांगने गए युवक को ठेकेदार ने मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये मांगने गए युवक को ठेकेदार ने मारी गोली
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज/मेहनाजपुर। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के करिया गोपालपुर गांव में शुक्रवार की रात एक ठेकेदार को दिए गए चार लाख रुपये मांगने पहुंचे युवक को मनबढ़ों ने गोली मार दी। दाहिने हाथ में गोली लगने से युवक घायल हो गया। उसे सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने रेफर कर दिया। उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। घटना के संबंध में युवक ने तहरीर देकर ठेकेदार सहित दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही।
गोली लगने से घायल हुआ युवक आनंद सिंह (38) पुत्र विजय प्रताप सिंह मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के महुआपार गांव का निवासी है। आनंद ने बताया कि उसके बहन का घर देवगांव कोतवाली क्षेत्र के करिया गोपालपुर गांव में है। बहन के यहां आते-जाते समय उसके गांव के ठेकेदार श्लोक यादव पुत्र शाहनाथ से परिचय हुआ। श्लोक ने रुपये की कड़की बताया तो आनंद सिंह ने ठेकेदार को लोक निर्माण विभाग से मिले सड़क के निर्माण के लिए 13 लाख रुपये उधार दिया। इनमें से कुछ रुपये नगद दिए गए हैं, जबकि कुछ रुपये बैंक के खाते में ट्रांसफर करके दिया। आनंद का आरोप है कि काम पूरा होने के बाद श्लोक नौ लाख रुपये वापस कर दिया। जबकि चार लाख रुपये बाकी है। इसी बकाया रकम के लिए श्लोक यादव बीते चार वर्ष से आनंद को दौड़ा रहा था। शुक्रवार की शाम को आनंद सिंह अपनी बहन के घर गए हुए थे। वहां भोजन करने के बाद जैसे ही चलने के लिए तैयार हुए तभी ठेकेदार पहुंच गया। आनंद ने अपना रुपया मांगा तो दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इस दौरान श्लोक और उसके एक अन्य साथी ने गोली चली दी। गोली आनंद के दाहिने हाथ में लगने पर वह घायल हो गया। गांव में गोली चलने से हड़कंप मच गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते कि श्लोक फरार हो गया। घायल आनंद को सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज चल रहा।
000
रुपये के विवाद में इस घटना को अंजाम दिया गया है। आनंद की तहरीर के आधार पर श्लोक यादव सहित दो लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। - सच्चिदानंद, सीओ लालगंज