फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नहीं थम रहे परिजनों के आंसू

नहीं थम रहे परिजनों के आंसू

Sun, 02 Sep 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
नहीं थम रहे परिजनों के आंसू
कप्तानगंज/सगड़ी। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव के पास शनिवार को हुए दो सड़क हादसे में युवती, युवक और शिक्षक की मौत हो जाने से दूसरे दिन रविवार को भी परिवारीजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। शिक्षक अपने बेटे का चेहरा देखे बगैर ही चल बसा। वहीं बेटे को शिक्षक बनने का अरमान सेना के जवान पिता का अधूरा रह गया। कप्तानगंज थाने के भीटेहरा गांव निवासी कमलेश (30) पुत्र रामवृक्ष तीन भाईयों में बड़े थे। वह सुल्तानपुर जिले में शिक्षक थे। शनिवार को स्कूल पहुंचने पर बुखार हो जाने से छुट्टी लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में पासीपुर गांव के पास अनियंत्रित बस की टक्कर से मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हेलमेट पहनने के बाद भी सिर में गंभीर चोट लगी थी। कमलेश का हेलमेट फट गया था। रविवार को परिवार के लोगों ने बताया कि कमलेश की करीब दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। कमलेश की पत्नी गर्भवती है। ऐसे में पति की मृत्यु से पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। इसीक्रम में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ा गांव के पास हुए हादसे में मृत बलिया जिले के सहतवार थाने के भोपतपुर गांव निवासी अविनाश तीन भाई और दो बहनों में बड़ा था। बीते जून माह में उसकी शादी हुई थी। अविनाश के पिता उमाशंकर असम रायफल में जवान हैं। अविनाश की मौत के बाद बेटे को शिक्षक बनने का उनका सपना अधूरा रह गया। वहीं इसी हादसे में मृत बिलरियागंज थाने के हारीपुर गांव निवासी सुनीता तीन भाई और दो बहनों में चौथे नंबर पर थी। सुनीता की मां सुधा देवी ने बताया कि बेटी कभी घर से बाहर नहीं निकलती थी। शनिवार को उसे सिलाई के लिए हमने घर से भेजा और उसकी मौत हो गई। इन तीनों लोगों की मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed