{"_id":"5b770bea42c792462e3b27f4","slug":"91534528490-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बदमाश दबोचा गया, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक बदमाश दबोचा गया, दो फरार
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चेवार डोमनपुर दलित बस्ती के पास गुरुवार की दोपहर फेरीवाले को तमंचे से भयभीत कर छह हजार रुपये लूटने वाले दो बदमाश फरार हो गए। जबकि एक बदमाश को गांव वालों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पकड़ा गया बदमाश पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस केस दर्ज कर उसका चालान कर दी। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। कोतवाल देवगांव विजय प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश अभय सिंह उर्फ जीगर सिंह है। वह जौनपुर जिले के चंदवक थाने के कोइलारी गांव का निवासी है। देवगांव के चेवार गांव में मिले नेवासे के मकान में रहता है। जबकि फरार बदमाशों में किशन सिंह और गौरव सिंह चेवार सारंगपुर के निवासी हैं। सीओ ने बताया कि एटा जिले के सतरौली थाने के हंसपुर जरानीकला गांव निवासी जोगेंद्र सिंह जौनपुर जिले के बजरंग नगर पुलिस चौकी के पास किराए का कमरा लेकर रहता है। उसके साथ क्षेत्र के 17 लोग रहते हैं। इनमें से 14 लोग बाइक और तीन लोग साइकल से फेरी लगाकर साड़ी बेचते हैं। यह लोग महज दो सौ रुपये में एक साड़ी देते हैं। जोगेंद्र सिंह गुरुवार की दोपहर डोमनपुर दलित बस्ती में एक ही व्यक्ति को 12 साड़ी बेचकर आगे बढ़ा। जैसे ही वह बस्ती के बाहर मुख्य मार्ग पर निकला तभी यह तीनों बदमाश पहुंचे। किशन सिंह बाइक खड़ी कर बैठा रहा। जबकि अभय और गौरव फेरीवाले के पास पहुंचकर उसे रोक लिया और तमंचा सटाकर छह हजार रुपये लूट लिया। जोगेंद्र के शोर मचाने पर गांव के लोग घेराबंदी शुरू कर दिए। इस दौरान रुपये लेकर गौरव और बाइक लेकर किशन फरार हो गया। जबकि अभय सिंह को पकड़ लिया गया। सीओ लालगंज सच्चिदानंद ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश का चालान कर दिया गया। फरार दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन