{"_id":"5b3bc2994f1c1ba2468b46e6","slug":"91530643097-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेदांता प्रकरण की जांच शुरू, तीन सदस्यीय टीम ने शुरू की कवायद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वेदांता प्रकरण की जांच शुरू, तीन सदस्यीय टीम ने शुरू की कवायद
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शहर के लक्षिरामपुर स्थित वेदांता अस्पताल में सीएमओ द्वारा गठित तीन सदस्यीय टीम ने पहुंच कर जांच की। शिकायतकर्ता पक्ष को भी बयान दर्ज कराने के लिए पत्र भेज कर बुलाया है। सीएमओ को जांच रिपोर्ट अभी दो से तीन दिनों में सौंपी जाएगी।
22 जून को वेदांता अस्पताल में एक मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि मरीज की मौत 22 जून से पूर्व ही हो चुकी थी, लेकिन अस्पताल प्रशासन बिल बनाने के चक्कर में उनके शव का इलाज कर रहा था। इस मामले में सामाजिक संगठनों ने भी आंदोलन किए। डीएम के आदेश पर डॉ. शिशिर जायसवाल समेत तीन के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ तो सीएमओ ने एडिशनल सीएमओ डॉ. परवेज अख्तर के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई। उन्होंने बताया कि एकाध बार अभी टीम और वेदांता पर पहुंच कर जांच-पड़ताल करेगी। वहीं शिकायतकर्ता को भी पत्र भेज कर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि जांच टीम को तीन दिन दिए गए थे। निर्धारित समय मंगलवार पूरा हो गया है। संभवत: बुधवार को टीम अपनी रिपोर्ट सौंप दें। दोषी के खिलाफ जरूर कार्रवाई की जाएगी।