फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जमीन के विवाद में चली गोली, मां-बेटे घायल

जमीन के विवाद में चली गोली, मां-बेटे घायल

Mon, 16 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
जमीन के विवाद में चली गोली, मां-बेटे घायल
बलरामपुर। तहबरपुर थाना क्षेत्र के लारपुर गांव में सोमवार की सुबह जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद गोली चलने से मां-बेटा घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर घटना के बाद ही विपक्षी घर छोड़कर भाग गए हैं। पुुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सीताजी (70) पत्नी भीमा यादव और उसका बेटा अंब्रीश यादव (23) तहबरपुर थाना क्षेत्र के लारपुर गांव के निवासी हैं। इनका पट्टीदार से जमीन का विवाद चलता है। सोमवार की सुबह उसी विवाद में दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। कहासुनी के दौरान एक पक्ष ने अवैध असलहे से फायर कर दिया। जिससे गोली अंब्रीश के सीने में लग गई, जबकि दूसरी सीताजी के दाहिने कांख में लग गई। गोली से घायल मां-बेटी जमीन पर गिर गए। जबकि हमलावर भाग गए। घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ बूढनपुर रामजन्म मौके पर पहुंचे। घायलों को अस्पताल भेजवा दिया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई। सीओ ने बताया कि जमीन विवाद के चलते यह घटना घटित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed