{"_id":"5aca60e14f1c1b9b6b8b478a","slug":"91523212513-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का खुलासा तो दूर, रिपोर्ट नहीं दर्ज की पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट का खुलासा तो दूर, रिपोर्ट नहीं दर्ज की पुलिस
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपराध नियंत्रण का आलम यह है कि पुलिस घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज करने से ही कतरा रही है। आलम यह है कि सिधारी थाना क्षेत्र मूसेपुर रेलवे क्रासिंग के पास तीन अप्रैल की रात साढ़े आठ बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाश डाबर एजेंसी के सेल्समैन को तमंचा सटा कर 1.5 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 की पुलिस पहुंची थी। घटना के संबंध में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस घटना का खुलासा करना तो दूर की बात रही, अब तक रिपोर्ट भी नहीं दर्ज की। इससे पीड़ित में पुलिस के प्रति आक्रोश है।
सिधारी थाना क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग के पास जगदीश सिंह का मकान है। इनके पास डाबर कंपनी उत्पाद की एजेंसी है। सिधारी थाना क्षेत्र के बयासी गांव निवासी विजय श्रीवास्तव सेल्समैन है। जगदीश सिंह ने बताया कि तीन मार्च की रात 8 बज का 20 मिनट पर उनका सेल्समैन और चालक बोलेरो से सामानों की सप्लाई और वसूली करके लौट रहे थे। जैसे ही दोनों सिधारी थाना क्षेत्र के मूसेपुर रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे कि वहां दो बाइक पर सवार चार बदमाश खड़े थे। बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए गाड़ी रोकवाया और चालक और सेल्समैन के कनपटी पर तमंचा सटा कर 1.5 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना के संबंध में सेल्समैन ने तुरंत डायल 100 की पुुलिस को सूचना दी। जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और छानबीन करने के बाद थाने में तहरीर देने की बात कहते हुए पीड़ितों को लेकर थाने चली गई। जहां सेल्समैन ने लिखित तहरीर दी। बावजूद इसके पुलिस अब तक घटना के संबंध में रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।