{"_id":"5a7209794f1c1b9f268b7809","slug":"91517422969-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बालक सहित तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में बालक सहित तीन की मौत
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के आगापुर हाफीजपुर गांव के पास बुधवार की दोपहर घर के पास खेलते समय अनियंत्रित बाइक की टक्कर से बालक की मौत हो गई। जबकि रानी की सराय थाना क्षेत्र के चड़ईपुल के पास बाइक गड्ढा में गिरने से अमीन के चपरासी की मौत हो गई। तो कंधरापुर थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव के पास बाजार से घर लौटते समय हुए सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई। पुलिस ने चपरासी और किसान की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी।
बलरामपुर संवाददाता के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के आगापुर हाफीजपुर गांव निवासी लक्ष्मी चौहान का छह वर्षीय बेटा विकास बुधवार की दोपहर घर के पास खेल रहा था। तभी उधर से गुजरी अनियंत्रित बाइक के धक्के से वह घायल हो गया। परिवार के लोग घायल विकास को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग विकास की लाश को लेकर घर चले गए। इसीक्रम में कंधरापुर थाना क्षेत्र के महराजपुर गांव निवासी बजरंगी (40) पुत्र मोहन राम घर पर रहकर खेती करता था। मंगलवार की शाम वह बाजार से घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी साइकल गांव के पास पहुंची तभी उधर से गुजरी अनियंत्रित बाइक की टक्कर से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। बजरंगी दो बेटी और दो बेटों का पिता था।
रानी की सराय संवाददाता के अनुसार रानी की सराय थाना क्षेत्र के तमौली गांव निवासी राजेश (45) पुत्र कोमल निजामाबाद तहसील में अमन का चपरासी था। वह मंगलवार की शाम अपनी बाइक से तहसील से घर लौट रहा था। जैसे ही चड़ईपुल पर पहुंचा कि उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इसमें राजेश गंभीर रुप से घायल हो गया। इलाज के अभाव में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस शव की पहचान कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। राजेश एक बेटा और एक बेटी का पिता था।