{"_id":"59d529694f1c1bd8538b5c29","slug":"91507141993-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे के सुंदरीकरण में लगाया गबन का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोखरे के सुंदरीकरण में लगाया गबन का आरोप
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर पालिका क्षेत्र मुबारकपुर के पुरारानी मुहल्ला निवासी सादिक जफर पुत्र स्व.अमीन ने जन सूचना के आधार पर चेयरमैन डा. शमीम पर पोखरे के सुंदरीकरण के नाम पर 81.77 लाख रुपया गबन किए जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से जांच कराए जाने की मांग की।
साजिद ने बताया कि जिस पोखरे का सुंदरीकरण किया जाना दिखाया जा रहा है उसकी सीढिय़ां पहले थी। इस पर सिर्फ प्लास्टर कराकर धन का गबन किया गया है। पोखरे में 7.25 लाख रुपये के फौहारे को लगाया जाना दिखा गया है, जब कि इतनी बड़ी धनराशि का खर्च होना असंभव है। इसी प्रकार मुहल्ला पुरानी बस्ती में उस्मान कंपाउंडर की दूकान के पास और मुहल्ला पुरारानी बस्ती में सइदुल्लाह सट्टी वाले के घर के पास की प्रति टंकी की लागत 1.85 लाख रुपया दिखाई गई है। जब कि पुरारानी की टंकी कुंए पर बनी है। उस पर इतना धन खर्च होने का सवाल ही पैदा नहीं होता है। उन्होंने जिलाधिकारी से जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।