फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   वाहन से पास लेने के विवाद में ववाल

वाहन से पास लेने के विवाद में ववाल

Sun, 01 Oct 2017 11:27 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
वाहन से पास लेने के विवाद में ववाल
मेहनाजपुर। तरवां थाना क्षेत्र के भंवरपुर गांव में शनिवार शाम लड़की का पीछा कर रहे बाइक सवार बदमाश कार से पास लेने में देरी होने से भड़क गए और गाली देने लगे। भय के चलते कार चालक अपनी कार लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य के दरवाजे पर खड़ीकर उनके घर में घुस गया। इस बात से नाराज बाइक सवार गांव के अन्य लड़कों के साथ जिपं सदस्य के दरवाजे के बाहर खड़ी दो कार का शीशा आदि तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। कमरे में घुसकर तोड़फोड़ किया। इस दौरान हवाई फायरिंग की गई। इस दौरान रास्ते में जो भी मिला उसे पीटा। पुलिस का सायरन सुनकर मनबढ़ भाग गए। जाते समय एक दूकान में घुसकर लूटपाट भी किया। पुलिस पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद और कई अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

तरवां थाना क्षेत्र के भंनवरपुर गांव निवासी मुकुंद सिंह और चंद्रशेखर सिंह अपने गांव का मेला देखकर कार से घर लौट रहे थे। इनकी कार संकरे रास्ते से होकर जा रही थी। तभी गांव के ही रहने वाले युवक बाइक से मेले से निकली एक लड़की का पीछा कर रहे थे। बाइक सवार आगे निकलने के लिए कार से पास मांगने लगे। पास देने में देर होने पर गाली देने लगे। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद कार चालक अपनी कार लेकर भागे और मुख्य सड़क पर स्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह के दरवाजे पर पहुंचकर अपनी कार खड़ी कर दी और उनके घर में घुस गए। उधर कुछ देर बाद मनबढ़ युवक गाली देते हुए अशोक के मकान की तरफ बढ़े। इस दौरान रास्ते में जो मिला उसे भी पीट दिया। मनबढ़ अशोक के दरवाजे पर पहुंचकर मुकुंद और चंद्रशेखर को बाहर निकलने की बात कहते हुए दरवाजे के बाहर खड़ी अशोक और मुकुंद की कार पर लाठियां बरसाकर गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दिया। कमरे में घुसकर तोड़फोड़ कर हवाई फायरिंग भी किया। घटना की सूचना मिलने पर एसओ तरवां, मेहनाजपुर और यूपी 100 की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के गाड़ी का सायरन सुनकर मनबढ़ भाग गए। जाते समय एक मिठाई की दूकान में घुसकर लूटपाट की। सीओ लालगंज रविशंकर प्रसाद ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर विशाल यादव, अंगद यादव, अवनीश यादव, आकाश यादव, अखिलेश यादव, आशीष यादव को नामजद और अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी घर छोड़कर फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed