{"_id":"5cb612bebdec2214787e4ee1","slug":"81555436222-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से दो महिलाओं की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो की टक्कर से दो महिलाओं की मौत, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहनाजपुर (आजमगढ़)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कलीचाबाद गांव के पास मंगलवार की दोपहर अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से आटोरिक्शा में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना के समय आटोरिक्शा में कुल 16 लोग सवार थे। मृत महिलाओं में एक की पहचान हो गई है, जबकि दूसरी की पहचान नहीं हो सकी है।
अनवरी बेगम (50) पत्नी अब्दुल गफ्फार मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के चकिया कसरावल गांव की रहने वाली थी। घायलों में अनवरी बेगम की बेटी शहनाज (25) पत्नी इम्तियाज के अलावा कंधरापुर थाने के जाल्हूपुर गांव निवासी राजू चौबे, मेहनाजपुर थाने के बरवां गांव निवासी हरिनाथ यादव (65) और मेहनाजपुर थाने के डंडवल गांव निवासी महातिम यादव (65) हैं। ये सभी आटोरिक्शा से लालगंज बाजार से मेहनाजपुर बाजार जा रह थे। इस दौरान आटोरिक्शा में कुल करीब 16 लोग सवार थे। क्षमता से अधिक सवारी लेकर जा रहा आटोरिक्शा जैसे ही देवगांव-मेहनाजपुर मुख्य मार्ग पर स्थित कलीचाबाद गांव के पास पहुंचा सामने से आ रही अनियंत्रित बोलेरो से टक्कर हो गई और आटो पलट गया। इससे दबकर दो महिलाओं की मौत हो गई। चार गंभीर रूप से घायल होने वालों को सीएचसी मेहनाजपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने शहनाज और महातिम यादव को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।