{"_id":"5c8fea38bdec224b9d4f6000","slug":"81552935480-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रातभर रह रह कर मकान से निकलता रहा धुंआ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। पटाखा गोदाम में लगी आग पूरी रात रह-रह कर भभक उठ रही थी। काफी मशक्कत के बाद फायर बिग्रेड की टीम ने सोमवार की सुबह जाकर आग पर पूरी तरह से काबू पाया। मुकेरीगंज मुहल्ला निवासी विजय गुप्ता व सतिराम गुप्ता के मकान में रविवार की शाम साढ़े चार बजे लापरवाही के चलते भयानक आग लग गई। शाम साढ़े छह बजे तक आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम वापस लौट गई थी। वहीं रात साढ़े नौ बजे के लगभग प्रथम दल पर लोगों ने फिर से आग की लौ उठती देखी। आनन-फानन में सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई तो पुलिस के साथ ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और एक बार फिर आग बुझाने की मशक्कत करनी शुरू की जो कि रात साढ़े ग्यारह बजे तक चला। स्थानीय निवासियों की मानें तो पूरी रात रह-रह कर मकान से धुआं उठता दिखाई दिया। सुबह छह बजे के लगभग एक बार फिर पुलिस व आरएएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर मकान को घेर लिया। इसके साथ ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची और फिर मकान पर पानी डाल कर आग को बुझाने की कवायद शुरू की गई। इसके बाद मकान में लगी आग पूरी तरह से शांत हुई। दिन भर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर डेरा डाले हुए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।