फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   प्रधान को मारने आये बदमाशों को ग्रामीणों ने दौड़ाया

प्रधान को मारने आये बदमाशों को ग्रामीणों ने दौड़ाया

Tue, 19 Feb 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
प्रधान को मारने आये बदमाशों को ग्रामीणों ने दौड़ाया
फरिहां। रानी की सराय के मुरादाबाद ग्राम में सोमवार की देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब दो बदमाश ग्राम प्रधान को मारने की नियत से पहुंचे। ग्रामीणों ने जब उन्हें घेर लिया तो वो अपनी बाइक छोड़ फायरिंग करते हुए फरार हो गए। ग्राम प्रधान ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मुरादाबाद गांव के प्रधान मोनू यादव सोमवार की रात घर में सोए हुए थे। परिवार के कुछ सदस्य घर के बाहर सो रहे थे। देर रात लगभग साढ़े बारह बजे दो अज्ञात युवक बाइक से प्रधान के घर पहुंचे। दोनों ने मुंह बांध रखा था। बाहर सो रहे लोगों को जगा कर प्रधान को बुलाने को कहा। जब परिवार के लोग उनसे पूछताछ करने लगे तो उनके बीच बात बढ़ गई। इस पर आसपास से भी लोग उठ कर वहां आ गए। लोगों ने जब उन्हें घेरना शुरू किया तो दोनों बाइक छोड़ कर हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। लोगों ने कुछ दूर तक उनका पीछा भी किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकले। ग्राम प्रधान ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से बाइक को अपनी कस्टडी में ले लिया। इसके साथ ही प्रधान की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने बाइक के आधार पर दो युवकों को उठा लिया है लेकिन अभी खुलासा नहीं कर रही है। एसओ रानी की सराय शिवशंकर सिंह का कहना है कि प्रधान की कहानी व उठाये गये युवकों की कहानी में अंतर है। जांच पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने पर प्रकरण का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed