आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र ग्राम ओरा निवासी अरविंद राय की पुत्री की दहेज नहीं दिए जाने के कारण जला दिए जाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने को लेकर सोमवार को छात्रों ने शिब्ली कालेज के पास थानाध्यक्ष निजामाबाद बालेंद्र यादव का पुतला फूंका। छात्रों का आरोप है कि थानाध्यक्ष पीड़ित परिवार को सिर्फ आश्वासन दे रहे है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने से कतरा रहे है। छात्र नेता समर प्रताप सिंह ने कहा कि तीन दिन के अंदर विवाहिता को जलाने वाले उसके पति को गिरफ्तार नहीं किया गया तो छात्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगे। इस मौके पर छात्र अटल सिंह, रिपु राय, रजनीश पांडेय,अनुराग सिंह, पवन, शैलजा कांत सहित अनेक छात्र उपस्थित रहे।