{"_id":"5c5342f1bdec22521331fd3d","slug":"81548960497-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन को तमंचा सटाकर 35 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेल्समैन को तमंचा सटाकर 35 हजार की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरिया बाजार। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन को तमंचा सटाकर बुधवार की रात करीब नौ बजे एक बाइक पर सवार दो बदमाश 35 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने थाने में सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी दूर जा चुके थे। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है।
बिलरियागंज कस्बा निवासी अमित सोनकर थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर बाजार के पास स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करता है। बुधवार की रात करीब नौ बजे शराब लेने के बहाने एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे। पांच सौ रुपये की नोट देते हुए शराब की बोतल मांगा। जैसे ही अमित सोनकर उन्हें शराब देने लगा। तभी दूसरी बदमाश दुकान के भीतर घुस गया और भीतर बैठे मुनीम शिवबचन के कनपटी पर तमंचा सटाकर गल्ले में मौजूद 35 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। पुलिस अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।