फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   झुलसी युवती की इलाज के दौरान मौत

झुलसी युवती की इलाज के दौरान मौत

Sat, 19 Jan 2019 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
झुलसी युवती की इलाज के दौरान मौत
बलरामपुर। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के इटौरा गांव निवासी अजय राजभर की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर स्वयं को आग लगने वाली युवती की इलाज के दौरान गुरुवार की रात जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। आरोपी अब तक नहीं गिरफ्तार हो सका है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। युवती मीरा (20) पुत्री बेला राजभर जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली थी। मीरा के मां का आरोप है कि आरोपी अजय राजभर की उसके गांव में रिश्तेदारी है। जहां वह अक्सर आया करता था। इस दौरान अजय ने उसकी बेटी को प्रेमजाल में फांसकर उसका अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर उसे ब्लेक मेल करने लगा था। अजय की हरकतों से परेशान मीरा के परिवार के लोग उसकी शादी तय कर दिए तो आरोपी अजय ने मीरा के होने वाले पति को अश्लील फोटो भेजकर उसकी शादी तोड़वा दी। इस बात से नाराज होकर मीरा 13 जनवरी की रात अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। परिवार के लोग जब तक आग पर काबू पाते कि मीरा गंभीर रुप से झुलस गई थी। आनन-फानन में मीरा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार की रात उसकी मौत हो गई। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी अजय राजभर की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed