{"_id":"5c1699c8bdec2253e6532726","slug":"81544985032-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छा कार्य करने वाले प्रधान और सचिव सम्मानित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अच्छा कार्य करने वाले प्रधान और सचिव सम्मानित
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में रविवार को नेहरूहाल सभागार में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत हाई टी पार्टी विद डीएम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शौचालय निर्माण में अच्छा कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों और सचिवों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लालगंज ब्लाक के सोफीपुर, खरीहानी, ठेकमा के पियरी, जीवली, मार्टिनगंज के सुरहन, सिसवारा, तहबरपुर के बड़सरा खालसा, महराजगंज के परशुरामपुर, पल्हनी के सिधारी, महराजगंज के गोपलापुर, प्रतापपुर, अहिरौला के बहेरा, सकरकोला, मंगीपुर, मिर्जापुर के मीरबक्स, पवई के अंबारी, अजमतगढ़ के खरादपुर नेवादा और विभिन्न ब्लाकों के ग्राम प्रधानों, सचिवों द्वारा ऑपरेशन कायाकल्प के तहत प्राथमिक विद्यालय में बालक और बालिकाओं के लिए बनाए गए शौचालय के संबंध में अपने-अपने अनुभवों को विस्तार से बताया गया। ठेकमा ब्लाक के जीवली के प्राथमिक विद्यालय में स्मार्ट क्लास के सफल संचालन कर बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की व्यवस्था की गई है। जिसे राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया है। सभी को जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। डीएम ने कहा कि बच्चों का संस्कार विद्यालय से ही बनता है। विद्यालय को साफ.सुथरा रखना है। बच्चों में अच्छे संस्कार का विकास होगा। बच्चे स्कूल से छोटी-छोटी चीजें सीखते हैं। उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिवों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में प्राथमिक विद्यालयों में जगह पर्याप्त होने पर उसमें फूल पौधे लगाएं। जहां कम जगह है वहां पर गमले और मनी प्लांट लगाकर विद्यालयों को खूबसूरत बनाएं। इस मौके पर सीडीओ कमलेश कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी रवि शंकर राय, डीसी मनरेगा बीबी सिंह, डीपीआरओ आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव, डीसी प्रीति सिंह, आलोक, यूनीसेफ के भाष्कर परासर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन