फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ग्रामीणों ने रोका बालू लदे ट्रकों और ट्रैक्टरों का संचालन

ग्रामीणों ने रोका बालू लदे ट्रकों और ट्रैक्टरों का संचालन

Mon, 17 Sep 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने रोका बालू लदे ट्रकों और ट्रैक्टरों का संचालन
आजमगढ़। जनपद के देवारा क्षेत्र में सफेद बालू ख नन का कार्य होता है। वर्तमान में बालू लेकर गाड़िया कांखभार-सहनूपुर मार्ग से मुख्य मार्ग से पहुंचती है। जिसके कारण यह मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। रविवार को ग्रामीणों ने बालू लदी गाड़ियों को रोककर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे ठेकेदार ने मार्ग की मरम्मत का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। सहनूपुर-कांखभार संपर्क मार्ग को एक वर्ष पूर्व ही बीच बनाया गया था। सफेद बालू के डंप होने और उसकी ढुलाई इसी मार्ग से होने के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। इससे सहनूपुर गांव के पास बनी पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो रही है। इस से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह बालू लदे ट्रक और ट्रैक्टर को रोक दिए और कहा कि टूटी सड़क की मरम्मत कौन कराएगा आना जाना दूभर हो गया है। ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क टूट गई है। ग्रामीणों ने सड़क बनवाने और ओवरलोड गाड़िय़ों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाएगी तो हम लोगों का मुख्य मार्ग ही टूट जाएगा। अगर इस समस्या का स्थायी हल नहीं निकला तो हम लोग इस मार्ग से आवागमन नहीं होने देंगे। सूचना मिलने पर ठेकेदार मौके पर पहुंचा और उसने ग्रामीणों को सड़क की मरम्मत कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। इस मौके पर सहनूपुर ग्राम प्रधान अरुण सिंह पटेल, सहबदिया ग्राम प्रधान पुल्लू सिंह पटेल, विजयपाल, शेषनाथ, सूरज, चंद्रभूषण, दुर्गा, अरविंद, वीरेंद्र, हरेंद्र, रामस्वरूप, गुलजारी, सुरेंद्र आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed