फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दोस्तों संग बड़े भाई ने की थी रियाज की हत्या

दोस्तों संग बड़े भाई ने की थी रियाज की हत्या

Wed, 29 Aug 2018 11:52 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
दोस्तों संग बड़े भाई ने की थी रियाज की हत्या
आजमगढ़। मुबारकपुर थाने के बनकट बाजार में देसी शराब की दुकान के पीछे 27 अगस्त की सुबह हत्याकर युवक रियाज की फेंकी गई लाश मिलने की गुत्थी पुलिस ने बुधवार को आरोपियों की गिरफ्तारी करने के साथ ही सुलझा ली। शहर के हाफीजपुर चौराहे से गिरफ्तार हुए आरोपियों में एक रियाज का बड़ा भाई है। उसने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि दुकान न खाली करने पर हत्या करने की साजिश रचा।
विज्ञापन

एसपी रविशंकर छवि के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में शहर कोतवाली क्षेत्र के आसिफगंज मुहल्ला निवासी फैयाज, पंकज सोनकर और लालडिग्गी शंकर जी तिराहा निवासी नीरज सोनकर का नाम शामिल है। एसपी के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के आसिफगंज मुहल्ला निवासी रियाज अहमद की लाश 27 अगस्त की सुबह मुबारकपुर थाने के बनकट बाजार में देशी शराब की दुकान के पीछे पड़ी थी। आधार कार्ड के जरिए उसकी पहचान हुई। घटना के संबंध में रियाज के बड़े भाई फैयाज ने केस दर्ज कराया। जिसमें उसके साढ़ू लियाकत को आरोपित किया था। मामले की गहनता से जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि रियाज और फैयाज की मुहल्ले में एक सब्जी की दुकान है। जिसे फैयाज पंकज सोनकर और नीरज सोनकर को देना चाहता था। जबकि रियाज विरोध कर रहा था। रियाज के इस बात से नाराज होकर फैयाज ने पंकज और नीरज के साथ मिलकर हत्या का प्लान तैयार किया। 26 अगस्त की शाम को रियाज को शराब पीने के लिए बनकट बाजार में बुलाया। शराब के नशे में रियाज के धुत हो जाने पर तीनों उसे दुकान के पीछे ले गए। गमछे से गला घोंटकर हत्या करने के बाद सिर पर लकड़ी के बेंत से वार किया। पुलिस घटना में प्रयुक्त गमछा, बाइक बरामद कर ली। जबकि लकड़ी का बेत उसी दिन बरामद कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed