{"_id":"5b634bda4f1c1b05468b587e","slug":"81533234138-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंजर और ग्रीनलैंड में कराया जा रहा था निर्माण, गिराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंजर और ग्रीनलैंड में कराया जा रहा था निर्माण, गिराया
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सदर तहसील प्रशासन ने गुरुवार को लगातार दूसरे दिन कार्रवाई कर सिधारी थानो के सामने स्थिति पट्रोल पंप के पीछ बंजर और ग्रीनलैंड में चल रहे अवैध निर्माण को गिरा दिया गया। ये जमीन पहले से विवादित है। लगभग हाईवे किनारे स्थित लगभग तीन एकड़ बंजर जमीन को फर्जी एंट्री कर कब्जाने के मामले में जिलाधिकारी कोर्ट में वाद भी चल रहा है। निस्तारण न होने का लाब लेकर निर्माण किया जा रहा था।
सिधारी थाने के सामने लगभग तीन एकड़ बंजर जमीन कब्जाने का मामला काफी दिनों से डीएम कोर्ट में विचाराधीन है। अभी तक मामले में फैसला नहीं हो सका है। पेट्रोेल पंप के पीछे स्थित इस जमीन के कुछ हिस्से और ग्रीनलैंड में अवैध तरीके से निर्माण कराया जा रहा था। पहले भी तहसली प्रशासन की ओर से निर्माण को रुकवाया गया था। गुरुवार को सूचना मिली कि निर्माण फिर से जारी है। इस पर एसडीएम प्रकाश चंद्र और नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर लगभग सात फिट की बिम और तीन से चार फिट की दीवार की निर्माण करा लिया गया था। इसे गिरा दिया गया। लेखपाल को बुलाकर जमीन के रिकार्ड निकालने के निर्देश दिए गए। एसडीएम प्रकाश चंद्र ने बताया कि रिकार्ड निकलवाया जा रहा है। जमीन का वाद पहले से ही डीएम की कोर्ट में चल रहा है। निस्तारण होने के बाद और जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।